सीएमएचओ एवं सीएस ने संभाली कमान, बीते गुरुवार को फेरबदल की गिरी थी गाज

0 292
Main Ad1
कृतिका: सीधी
बीते गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग में आला अधिकारियों के ऊपर फेरबदल की गाज गिरी थी, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि कोरोना वायरस जैसे महामारी में लापरवाही के कारण सीएमएचओ आर एल वर्मा को हटाकर जिले के पूर्व सीएमएचओ बी एल मिश्रा को कमान सौंपी गई है। वहीं जिला चिकित्सालय सीधी से सिविल सर्जन डॉ एसबी खरे को हटाकर पूर्व से पदस्थ डॉ डीके द्विवेदी को सिविल सर्जन बनाया गया है।
Main Ad1
स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारना पहला कर्तव्य: डा. मिश्रा
जिले के सीएमएचओ की कमान संभालते ही डॉ बीएल मिश्रा मेडिकल विशेषज्ञ ने स्टार समाचार से बातचीत में कहा कि जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारना तथा कोरोना जैसे महामारी को रोकने तथा जिले की आम जनता को इस वायरस से बचाना पहला कर्तव्य है। जिसके लिए जागरूकता तथा पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य किया जाएगा। वहीं आम जनता से भी अपील है कि इस महामारी को रोकने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा मास्क पहनकर हमारा साथ दें। जिससे जिले कि कोरोना मुक्त बनाया जा सके।
अच्छी चिकित्सा सुविधा के लिए प्रयास होंगे: सीएस
जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन की कमान संभालते ही डॉ डीके द्विवेदी ने चिकित्सा स्टाफ से मीटिंग कर जिला चिकित्सालय में उच्च चिकित्सा सुविधा देने के लिए जोर दिए। सिविल सर्जन डॉ डीके द्विवेदी ने स्टार समाचार से बातचीत में कहा कि जिले से लेकर गांव के अंत तक के व्यक्ति को उच्च स्वास्थ्य व्यवस्था कराना हमारा पहला कर्तव्य है। जिससे जिले में आए मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार हो सके तथा अच्छी चिकित्सा सुविधा जिला चिकित्सालय में आने वाले व्यक्तियों को मिल सके।
News TOP Footer