कोरोना के बढ़ते मरीज और सोशल डिस्टें सिंग की उड़ती धज्जियां पर कलेक्टर ने दिया यह ज़बाब –

0 213
Main Ad1

सीधी जिले में लाक डाउन के लगभग 60 दिन पूरे होने को है अब जबकि पूरे देश के साथ सीधी जिले में भी कोरोना पाजटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है ऐसे में सीधी शहर और जिले में आम जनता को अपने काम धंधे और नौकरी करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा उन्हें भरपूर छूट दी जा रही है इस खतरे को नजरअंदाज करते हुए कि कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है ना ही इसकी कोई दवा बनी है और ना ही इसका कोई इलाज है 21 मई को जिले की आई कोरोना कि जांच रिपोर्ट के बाद सीधी जिले में कोरोना पाजटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है इस संबंध में सिटी हलचल ने जब जिले के कलेक्टर से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि सीधी जिले में कोरोना का जो पहला पेशेंट आया था उसी से जुड़ती हुई कई कड़ियां निकल आई है इसके अलावा अन्य कुछ लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं कुल मिलाकर जिले में आब कोरोना पाजटिव मरीजों की संख्या 8 हो चुकी है इसके साथ ही सिटी हलचल ने जब कलेक्टर से जानना चाहा कि जिला न्यायालय में भी सावधानी के तहत न्यायिक अधिकारियों और न्यायिक कर्मचारियों को कोरनटाइम के लिए कहा गया है इस पर उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में पता कर लूंगा आगे उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग एवं भीड़.भाड़ ना हो इसके लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा है आगे उन्होंने कहा की कोरोना से बचाव के लिए लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

NTV India news

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer