अजय सिंह राहुल ने कहा महामारी के समय कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्रियों का आवास खाली कराना भाजपा का दोहरा चरित्र –


।—- म.प्र.पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों से कोरोना महामारी के दौरान राजनीतिक दुर्भावना से शासकीय आवास खाली करवाने पर भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा कि ऐसा करके गलत परंपराओं और राजनीति में सदभाव समाप्त करने की शुरुआत भाजपा ने की है श्री सिंह ने कहा कि अपने इस कदम से प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने ही प्रधानमन्त्री को झूठा साबित किया है पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक ओर प्रधानमन्त्री मोदी लोगों से मकान खाली न कराने को कह रहे हैं और स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किराए से रह रहे लोगों से आवास खाली न कराने को कहा है तो दूसरी ओर स्वयं लॉकडाउन के 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर आवास खाली कराने का नोटिस दे रहे हैं श्री सिंह ने कहा कि ऐसा करके शिवराज सरकार ने मोदीजी को झूठा साबित किया है उन्होंने कहा कि कथनी और करनी का यही अंतर है जो भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को उजागर करता है।
NTV India news

खबर जरा हट कर –
