बहरी थाना अंतर्गत गरियरी गांव में तेंदू पत्ती की गड्डी गिना कर लौट रहे श्रमिकों को दबंगों ने जमकर पीटा जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार गरियरी गांव के रहने साकेत परिवार की पीड़िता सीमा साकेत तथा नेहा साकेत ने बताया कि बीते 19 मई को शाम 6:30 बजे के लगभग तरका गरियरी टोला से तेंदूपत्ता की गड्डी गिना कर लौट रहे थे। तभी मेरे घर के सामने लगे बिजली के खंभे से आरोपी राजा साकेत, अर्जुन साकेत, गुलाब साकेत ,धर्मेंद्र साकेत आए और यह कहकर मारना पीटना चालू कर दिए की हमारे घर की बिजली का तार निकाल देते हो। पीड़िता ने बताया कि मेरे हल्ला गुहार मचाने पर मेरी मां कौशल्या साकेत बचाने आई तो आरोपियों ने उसको भी जमकर पीटा। पीड़ितों ने बताया कि हल्ला गुहार में आरोपी पक्ष के महिलाएं कमला साकेत पुत्री जगन्नाथ साकेत फूली साकेत पति जगन्नाथ साकेत भी आई और लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट में पीड़िता सीमा साकेत तथा नेहा साकेत की हालत गंभीर है, तो वहीं नीरज साकेत तथा धर्मेंद्र साकेत, मां कौशल्या साकेत की हालत में काफी सुधार है।
वहीं बहरी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 323, 324, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।