एक तरफ कोरोना वायरस जैसे महामारी का मार झेल रहे श्रमिकों ने रोजी-रोटी की तलाश शुरू कर दी है। जहां रोजी-रोटी की तो मिल गई पर बिजली की करंट ने जान ले ली।
जमोडी थाना अंतर्गत दक्षिण करौंदिया के वार्ड क्रमांक 13 में करंट की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई है।
मृतक के पिता द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार बताया गया कि बीते 20 मई को मैं घर से सीधी बाजार कमल कामदार के यहां मजदूरी करने आया था लगभग 2 बजे दिन मेरे लड़का सुनील जायसवाल का फोन आया कि भाई संदीप जयसवाल को बिजली करंट लग गया है और जिला चिकित्सालय में लेकर जा रहा हूं। बताया गया कि पिता के जिला चिकित्सालय में पहुंचते ही मृतक संदीप जायसवाल पिता रामस्वरूप जायसवाल उम्र 26 वर्ष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।