युवक के ऊपर जानलेवा हमला, घायल युवक रीवा रेफर

0 273
Main Ad1

                                युवक के सिर में गंभीर छोटे
कृतिका: सीधी 
Main Ad1
जिले के थाना रामपुर नैकिन स्थित वार्ड क्रमांक 13 निवासी सुनील सिंगरहा के ऊपर गांव के ही दबंग जोगेन्द्र सोनी पिता मोतीलाल सोनी ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें गरीब युवक के सिर में गंभीर छोटे आने पर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन से रीवा अस्पताल संजय गांधी रेफर किया गया है।
 पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी जोगेन्द्र सोनी के खिलाफ प्राथमिक धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित सुनील सिंगरहा ने बताया 18 मई की सुबह तकरीबन 10 बजे वो अपने घर के व्दार पर बैठे थे कि उसी दौरान जोगेन्द्र सोनी स्कूटी में सवार होकर हमारे घर के पास आकर बोला क्यों बे तुमने हमारे पिलर की सरिया क्यों उखाड़ दी और यह कहकर गाली – गलौज करने लगा इतने मे पीड़ित अपनी माँ को बुलाने पैदल बेलकशरी मार्ग होते हुए चीरघर के समीप पहुंचा ही था कि मारने हेतु पीछा कर रहे जोगेन्द्र सोनी ने सुनसान जगह पाकर एक बड़ा सा पत्थर उठाकर सुनील सिंगरहा के सिर पर दे मारा जिसके सिर से खून की धारा बहने लगी और आरोपी वहा से भाग गया।
पुलिस ने मामला दर्ज करके विवेचना में ले लिया है।
News TOP Footer