नाबालिगों के प्रेम प्रसंग में हत्या का अंजाम

0 866
Main Ad1

घर से गायब युवक की चौथे दिन मिली कड़ियार पुल के नीचे लाश 

सीधी【आर.बी. सिंह राज】 
Main Ad1
बीते दिनों सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग युवक एवं युवती के प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की एक बालिग और दो नाबालिग युवकों ने मिलकर हत्या कर दी। कल हत्या किए गए नाबालिग युवक का शव
अमिलिया थाना से लगभग 7 किलोमीटर दूरकड़ियार गांव में नाबालिग युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र पटेल पिता रामायण दास पटेल 16 वर्ष निवासी डिहुली जो विगत 17 मई से अपने घर से गायब था। नरेंद्र के घर वाले काफी परेशान थे परिजनों के द्वारा सभी रिश्तेदार , गांव वालों और आस-पड़ोस के साथ ही कई जगहों पर पता किया, जानकारी ना मिलने पर 19 मई को अमिलिया थाने में सूचना दी गई, जिसमें आवेदन देकर बताया गया कि नाबालिक नरेंद्र पटेल वर्तमान में अपने ननिहाल शेषमणि पटेल के यहां रह रहा था जो पुष्पराज पटेल पिता अर्जुन पटेल निवासी तितली और रजनीश पटेल पिता राम शिरोमण पटेल निवासी तितली, मोनू पटेल के साथ घूमने निकला था तब से लापता है।
गुमशुदगी के उपरांत नरेंद्र पटेल के भाई द्वारा कई बार उसके साथ देखे गए तीनों बच्चों से पूछताछ की गई की तो तीनों द्वारा बताया गया कि हम सिर्फ नरेंद्र से 5 मिनट मिले और अपने अपने घर चले गये थे।
पुलिस की सख्ती पर खुला राज
अमिलिया थाना पुलिस ने  आवेदन के आधार पर जब इस पूरे मामले के संदिग्ध तीनों युवकों को हिरासत में लेकर उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की तो तीनों घबरा गए संदिग्धों द्वारा बताया गया कि हम लोगों के द्वारा नरेंद्र कुमार को पंप हाउस में मार दिया गया है और दूसरे दिन कड़ियार और डमक के बीच कुड़ेरी नाला के नीचे फेंक दिया गया है। जब वहां लगभग 10:30 बजे अमिलिया पुलिस पहुंची तो पता चला कि यह नरेंद्र कुमार ही है। लाश काफी सड़-गल गई थी जो बदबू दे रही थी जिसे पोस्टमार्टम करने के लिए सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या
‘Ntv india news’ को विश्वस्त सूत्रों से पुख्ता जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जिसमें मृतक युवक जो खुद नाबालिक था उसका एक नाबालिग युवती से प्रेम प्रसंग था और इस मामले में जो तीन आरोपी हैं उसमें से एक आरोपी बालिग है जो इस हत्या का प्रमुख अभियुक्त है और उसका भी उस युवती से प्रेम प्रसंग था जिसके कारण से उसने शक बस इस हत्या को अंजाम दिया जब कि इस हत्या में दो अन्य जो लड़के आरोपी है वो भी नाबालिग हैं।
News TOP Footer