मोबाइल लूटकर भाग रहे आरोपियों को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

0 249
Main Ad1

जमोड़ी थाना प्रभारी की बड़ी कार्रवाई

कृतिका: सीधी 
Main Ad1
कल सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे जमोड़ी थाना अंतर्गत तेंदुआ मार्ग में सफेद रंग की एक्टिवा से आए तीन आरोपी एक व्यक्ति का मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। जहां शिकायत प्राप्त होते ही जमोड़ी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है तथा लूटा गया मोबाइल बरामद कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित आकाश कोरी पिता बुद्धसेन कोरी 16 वर्ष निवासी तेंदुआ ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन के अनुसार बताया कि सुबह 9:30 बजे के लगभग तेंदुआ मेन रोड पर वो बात करते जा रहा था तभी अचानक सफेद रंग स्कूटी सवार तीन लोग आए और मोबाइल को लूट कर भाग गए।
थाना प्रभारी ने दिखाई सक्रियता
मामले की जानकारी थाना प्रभारी को लगते हैं मझौली, रीवा रोड में नाकाबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा।
 थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार ने स्टार समाचार से कहा कि आरोपी अंकित मिश्रा पिता संतोष मिश्रा 22 वर्ष निवासी पड़रा, शुभम कुमार सेन पिता अरुण कुमार सिंह 21 वर्ष मॉरिसन स्कूल के पास तथा राहुल साहू पिता दादी साहू 20 वर्ष निवासी पड़रा को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा लूटा हुआ मोबाइल आरोपियों के पास से बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में स.उ.नी. अच्छे लाल वर्मा, प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह, आरक्षक बालेंद्र सिंह ,रामचरित्र पांडे, अभिषेक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
इनका कहना है 
तीन स्कूटी सवार युवक एक व्यक्ति के मोबाइल को लूट कर फरार हो गए थे जहां घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया गया है तथा लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया है तथा आरोपियों के पास से एमपी 53 एमजी 9028 नंबर की स्कूटी भी बरामद हुई है तीनों युवकों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
अभिषेक सिंह परिहार
थाना प्रभारी, जमोड़ी
News TOP Footer