जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं में खूनी संघर्ष

0 235
Main Ad1

दो महिलाएं गम्भीर रूप से जख्मी

कृतिका: सीधी
बहरी थाना अंतर्गत खुटेली गाँव निवासी उपाध्याय परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और खूनी संघर्ष हो गया। इन दोनो पक्षों में हुई मारपीट में दो महिलाएं गम्भीर रूप से जख्मी हो गई हैं जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Main Ad1
पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घायल महिलाओं ने बताया की घर के पास जमीन है जिसमें कई पेड़ और बाउंड्री भी बनी हुई है, उसी के पास से लगी जमीन में रास्ते को लेकर सगे सम्बन्धियों में लवलेश, इन्द्रकमल, रहीश, प्रकाश, शीला, सुशीला, अरुणा व परिवार के अन्य लोग सहित विवाद करने लगे। हम दो महिलाएं उर्मिला और शकुंतला थे दोनों को पकड़कर धारदार हथियार टाँगी से हमला कर दिया जिससे हम लोग घायल हो गये हैं।
इस पूरी घटना क्रम का वीडियो भी हमारे पास है। घटना के समय घर के लोगो ने 100 डायल को भी दो बार फोन लगाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद बहरी थाने में पूरे मामले की लिखित शिकायत भी की गई है।
वहीं इस पूरे मामले में बहरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों की ओर से पाँच-पाँच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें घायल पक्ष की ओर से 5 महिलाओं को आरोपी बनाए गया है वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर पाँच लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
News TOP Footer