विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल द्वारा सीधी जिले के प्रत्येक ग्राम में निराश्रित बेसहारा एवं प्राकृतिक तौर से परेशान लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण काल एवं लाक डाउन के बंदी को ध्यान में रखते हुए संक्षिप्त सहयोग किए जाने के हिसाब से राहत सामग्री पैकेट के रूप में वितरण कराया जा रहा है, उसी तारतम्य में मझौली जनपद के ग्राम ताला स्थित कैलाश स्वर्ण वृद्ध आश्रम में रह रहे आश्रमवासियों को कल सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित एवं ब्लॉक महामंत्री राम बहोर बैस द्वारा वितरण किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष की मानें तो नेता विपक्ष द्वारा कोरोना महामारी के संकट काल में ऐसे बेसहारा लोगों की मदद के लिए विधानसभा स्तर पर कमेटी बनाई गई है जिसमें धौहनी विधानसभा के प्रभारी आनंद सिंह शेरगांव के मार्गदर्शन में मझौली ब्लाक व कुसमी ब्लाक एवं निवास अंचल में वितरण कार्य किया जा रहा है। मझौली ब्लाक में राहत पैकेट वितरण का कार्य सेक्टर प्रभारियों के द्वारा किया जा रहा है। राहत पैकेट में चावल, आटा, दाल, हल्दी, मसाला एवं नमक पैकेट आदि दिया जाता है। वृद्ध आश्रम में पैकेट वितरण के अवसर पर शामिल लोगों में शिवामणि तिवारी अध्यक्ष कैलाश स्वर्ण वृद्ध आश्रम समिति, रामसिया बैस उपाध्यक्ष वृद्धाश्रम समिति, लक्ष्मीकांत मिश्रा संभाग प्रभारी भ्रष्टाचार जांच समिति,संतोष बैस, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे जहां वितरण कार्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया।