जिला चिकित्सालय के डिलीवरी रूम में एक फर्जी पत्रकार वीडियो बनाते हुए धरा गया है। जहां चिकित्सालय में तैनात यसडीईआरयफ की टीम ने उसे पकड़ कर अस्पताल चौकी के हवाले कर दिया।
कल शनिवार की दोपहर दोपहर 1 बजे के लगभग रामानंद सिंह पटेल पिता सरयू सरयू प्रसाद पटेल निवासी 26 वर्ष निवासी पडरा, जिला चिकित्सालय के डिलेेवरी रूम के अंदर जाकर वीडियो बना रहा था। जहां वार्ड में उपस्थित मरीज के परिजनों द्वारा मामले की जानकारी जिला चिकित्सालय में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को दी गई जिस पर सिक्योरिटी गार्ड ने इस फर्जी पत्रकार को पकड़ कर अस्पताल चौकी के हवाले कर दिया। इस पूरे मामले को अस्पताल चौकी ने सिटी कोतवाली को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया है। वहीं कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ आवेदन ना आने का बहाना बनाकर कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ रही है।