जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हत्या* *शराब के नशे में उतारा मौत के घाट*

0 215
Main Ad1

*【आर.बी.सिंह ‘राज’】* ✍️

*सीधी*
*जमीनी विवाद के चलते कल शनिवार रिश्ते के चचेरे भाई ने अपने भाई को शराब के नशे में मौत के घाट उतार दिया।*
मामला रामपुर नैकिन थाना के पुलिस चौकी खड्डी का है, जहां इंद्रजीत सिंह गोंड़ पिता गुजरात सिंह गोंड 50 वर्ष एवं कमलभान सिंह गौड़ पिता बुद्धसेन सिंह गोड 52 वर्ष निवासी छिरौंही थाना रामपुर नैकिन दोनों चचेरे भाई जो शराब पी रहे थे। उसी दौरान शराब पीते ही बीच में जमीन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और करीब शाम 5 बजे शाम को दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों में लाठियां चलने लगीं और कमलभान सिंह गोंड ने इंद्रजीत सिंह गोंड के सिर पर लाठी मार दी जिससे घटना स्थल पर ही इंद्रजीत की मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस चौकी खड्डी के चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी को दी गई जिस पर खड्डी चौकी प्रभारी अपने दल बल के साथ ग्राम छिरौंही ग्राम पंचायत मोहनी घटना स्थल पहुंचकर लाश का पंचनामा तैयार कर आरोपी की  तलाश शुरू की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को काफी चकमा देते हुए पूरे गांव में छुपता रहा लेकिन रात तकरीबन 8 बजे   पुलिस की सशक्त टीम ने आरोपी को धर दबोचा। समाचार लिखे जाने तक खड्डी चौकी पुलिस की कार्यवाही जारी है।

Main Ad1

*इनका कहना है*

मृतक और आरोपी दोनों चचेरे भाई हैं शराब पीते समय दोनों में झगड़ा हुआ जहां आरोपी ने लाठी से प्रहार कर दिया जिसमें मृतक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अशोक पांडे
टीआई, रामपुर नैकिन

News TOP Footer