बहरी थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप

0 1,048
Main Ad1

कृतिका: सीधी
एक तरफ कोरोना जैसी महामारी ने आम आदमी का जीना दुश्वार किया है वह़ीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी द्वारा आला अधिकारियों को गुमराह कर थाना प्रभारी द्वारा पीड़ित को ही आरोपी बना दिया गया है। इसकी वांनगी तब देखने को मिली जब बहरी थाना अंतरगत पतुलखी गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था, जहां पीड़ित ने आरोप लगाया कि बहरी थाना प्रभारी रामसिंह ने पैसे के दम पर पीड़ित को ही आरोपी बना दिया है।
Main Ad1
यह है पूरा मामला
पतुलखी निवासी गौरीश तिवारी पिता हरि मंगल तिवारी उम्र 20 साल ने पुलिस कप्तान को दिए शिकायती आवेदन के अनुसार बताया कि 8 मई को 11 बजे घर से थोड़ी दूर शक्कर लेने के लिए जा रहा था जहां आरोपी आशीष पाठक नशेड़ी बोलकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। पीड़ित ने बताया कि अपनी जान बचाकर मैं बहरी थाना गया जहां पीडित द्वारा बताया गया कि थाना प्रभारी ने धमकाते थाने से बाहर भगाया और बोला कि ज्यादा होशियारी किया तो धाराएं लगाकर अंदर कर दूंगा जिसमें जमानत तक नहीं मिलेगी।
वहीं पीड़ित गौरीश तिवारी ने आरोप लगाया कि आरोपी का पाठक नाम होने के कारण मेरी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है।थाना प्रभारी ने आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर पैसे ले लिया एवं हमारी रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। वहीं पीड़ित ने पुलिस कप्तान को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस कप्तान ने आवेदन पर सक्रियता दिखाते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।
इनका कहना है
पीडित द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है जिसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आर.यस. बेलवंशी
पुलिस कप्तान, सीधी
News TOP Footer