शिवसेना ने सफाईकर्मियों की पेमेंट कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन

0 596
Main Ad1

कृतिका:  सीधी
शिवसेना जिला इकाई द्वारा जिले की सफाई कर्मियों के पेमेंट कटौती की समस्या को लेकर सफाई कर्मियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अपर कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए शिकायत की।
Main Ad1
शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी दी कि जिले के सफाई कर्मी निरंतर रूप से नगर को स्वच्छ रखने हेतु अपनी सेवा भरपूर रूप से दे रहे हैं। कोरोनावायरस जैसी बीमारी महामारी की परवाह ना करते हुए कड़ी धूप हो या शाम हो देश समाज की रक्षा के लिए जान जोखिम में डालकर सच्ची निष्ठा भाव से जिस प्रकार से सफाई कर्मी देश को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे हालात में हमारे सीधी जिले के नगरपालिका के कुछ अधिकारियों द्वारा तानाशाही पूर्वक हाजिरी रजिस्टर में मनमानी पूर्वक ड्यूटी दर्शाकर महीने की सप्ताह भर की पेमेंट काट लेते हैं। और एक तरफ देश के प्रधानमंत्री जी आवाहन कर चुके हैं कि देश मे कोरोना वायरस जैसी बीमारी महामारी की वजह से लगे लाक डाउन के बावजूद किसी भी कर्मचारी अधिकारी की पेमेंट नहीं काटी जाएगी इसके बावजूद भी नगर के अधिकारियों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गरीब मजदूरों का पेट मारा जा रहा है। श्री पांडे ने जानकारी दी कि जिसकी सूचना कुछ दिन पूर्व जिला कलेक्टर को फोन पर भी सफाई कर्मियों की समस्या को लेकर अवगत कराया गया था और आज पुनः एक बार फिर जिला कलेक्ट्रेट सफाई कर्मियों के साथ पहुंचकर फिर से लिखित में ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर के नाम से जिला अपर कलेक्टर को सूचित किया गया है की देश के प्रति सच्ची निष्ठा भाव से काम करने वाले कर्मचारियों की पेमेंट ऐसे हालात में ना काटे जाए जिनकी 1 दिन की कमाई की वजह से पूरा परिवार चलता हो।
इस बीच सफाई कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार की ड्यूटी पीरियड में लापरवाही नहीं की जाती है निरंतर रूप से अपनी सेवा प्रतिदिन देते रहते हैं इसके बावजूद भी नगर पालिका के कुछ कर्मचारी, अधिकारियों द्वारा ऐसे ही फर्जी तरीके से रजिस्टर में महीने में सप्ताह भर की पेमेंट काट ली जाती है जिस प्रकार से कड़ी धूप में फावड़ा चलाकर नगर की साफ सफाई स्वच्छता के लिए निरंतर सेवा दे रहे हैं और ऐसे हालात में अगर हम मजदूरों की पेमेंट काट ली जाती है तो बहुत तकलीफ होती है। कोरोनावायरस जैसी बीमारी महामारी की परवाह ना करते हुए निरंतर रूप से प्रतिदिन ड्यूटी कर रहे हैं।
 इस बीच सफाई कर्मियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता हमारे कार्य में पाया जाता है तो जांच कर कार्यवाही की जाए हम लोगों को कोई आपत्ति नहीं लेकिन हम गरीबों का पेट ना मारा जाए एवं जितने दिन हम सफाई कर्मी ड्यूटी में थे उतने दिन की पूर्ण रूप से पेमेंट की जाए एवं जांच कर फर्जी तरीके से एंट्री करने वाले अधिकारी कर्मचारी के ऊपर भी कड़ी कार्यवाही की जाए।
इस बीच जिला अध्यक्ष विवेक पांडे, विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष संत कुमार केवट, युवा उपाध्यक्ष गोविंद भारती, वार्ड चार प्रमुख सनी भारती, सफाई कर्मी संदीप भारती, गोविंद भारती, अभिलाष भारती, अनिल भारती, राजू भारती, कृष्णा भारती, नीरज भारती, अमित भारती, दीपक भारती, सूरज भारती, संतोष भारती, सुरेश भारती, गोविंद भारती, लव कुश भारती, बब्बू भारती, तुलसी भारती, रामकुमार भारती, सुनील भारती, गोपाल भारती मौजूद रहे।
News TOP Footer