पुलिस महानिरीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

0 314
Main Ad1

कृतिका: सीधी
कोरोना जैसे घातक महामारी के बीच कर्तव्यनिष्ठा, इमानदारी से सेवा दे रही दो महिला आरक्षकों को उनके सराहनीय कार्य एवं कर्तव्य के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।
Main Ad1
यह प्रशंसा पत्र रीवा पुलिस महानिरीक्षक चंचल शेखर ने सीधी शहर के लालता चौक में अपनी सेवा दे रही कोरोना कर्मवीर आरक्षक प्रियंका अहिरवार तथा स्वाति द्विवेदी को भेजा गया। जहां बीते बुधवार को दोपहर 1 बजे के लगभग सीधी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले द्वारा इन्हें प्रदान किया गया है। कोरोना जैसी महामारी के बीच अपनी सेवा दे रहे पुलिस बल को रीवा पुलिस महानिरीक्षक ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।
वहीं स्टार समाचार से प्रियंका अहिरवार तथा स्वाति द्विवेदी ने बातचीत में कहा कि वो आईजी रीवा द्वारा प्राप्त प्रशंसा पत्र से काफी प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बीच हम पूरे लग्न भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा आमजन से भी अपील कर रहे हैं कि मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें और बिना जरूरी काम के घर से ना निकलें, इस कोरोना जैसी भयानक महामारी से लड़ने के लिए हमारा साथ दें।
News TOP Footer