श्रमिकों को रास्ते में छोड़कर भागा बस चालक

0 321
Main Ad1

थाना प्रभारी शाबेरा अंसारी की पहल पर वापस बुलाई गई बस

कृतिका: सीधी

सीधी जिला अंतर्गत थाना क्षेत्र मझौली में विगत कल मोहनिया से सीधी होते आ रहे सुरेश राम, कुलदीप राम, सुगल, दिनेश, सुशील, रामजीत सहित कुल 7 मजदूरों को बस चालक द्वारा मझौली बस स्टैंड के पास अधूरे रास्ते में छोड़कर वापस जा रहा था और वो तकरीबन 15 से 20 किलोमीटर वापस चला भी गया था जबकि उन मजदूरों को छत्तीसगढ़ जाना था और पास भी वहीं का बना था।
Main Ad1
मझौली थाना से पेट्रोलिंग में पुलिस टीम के साथ आ रही थाना प्रभारी शाबेरा अंसारी एवं एसआई मोनिका पांडे ने जब देखा कि बस स्टैंड के पास 7 लोग पैदल इधर-उधर भटक रहे हैं तो उन्होंने अपनी गाड़ी रोक उनसे पूछताछ की। जैसे ही उन्हें पता चला कि बस चालक द्वारा उन्हें अधूरे रास्ते में छोड़कर वापस जा रहा है तत्काल उन्होंने 100 नंबर के माध्यम से बस चालक को देरी ना करते हुए वापस बुलाकर रास्ते में छोड़े गए श्रमिकों को छत्तीसगढ़ बॉर्डर के लिए भेजा गया।
बता दें कि जब से कोरोना वायरस पूरे विश्व में फैला हुआ है जिस वजह से सभी जगह लॉक डाउन है जिससे मजदूर कई दिन बिताने के बाद अब अपने घर की ओर रुख अपना रहे हैं कोई पैदल तो कोई किसी गाड़ी का पास बनवाकर वापस जा रहा है वहीं अगर देखा जाए तो बस चालक भी असहाय मजदूरों को सुरक्षित जगह ना पहुंचा कर बीच रास्ते में ही छोड़कर भागने के चक्कर में लगे रहते हैं। हालांकि मझौली पुलिस के सराहनीय पहल पर उन्हें सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया
इनका कहना है
मैं थाना से पेट्रोलिंग में जख रही थी जैसे ही बस स्टैंड के पास देखी कुछ लोग पैदल इधर-उधर भटक रहे थे जो राहगीर लग रहे थे। मेरे द्वारा उनसे पूछताछ की गई जैसे ही मुझे जानकारी मिली कि बस चालक उन्हें उचित स्थान में ना पहुंचाकर वापस चला गया तो मेरे द्वारा बस चालक को बुलाकर उन्हें सीधी छत्तीसगढ़ के बॉर्डर तक भेजा गया जबकि उन्हें सीधी छत्तीसगढ़ के बॉर्डर तक ही छोड़ने के लिए बोला गया था। बस चालक की गलती पर कलेक्टर ऑफिस को सूचित किया गया।
शाबेरा अंसारी
प्रशिक्षु डीएसपी
एवं थाना प्रभारी, मझौली
News TOP Footer