कोल्हुडीह में कोराेना मरीजों की संख्या बढ़ने से समस्त एरिया को किया गया कंटेंटमेंट घोषित –

0 507
Main Ad1

जिले के कोल्हूडीह निवासी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के उपरान्त कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा आदेश जारी कर ग्राम कोल्हूडीह को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सभी सावधानियाँ बरती जा रही हैं। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा कंटेनमेंट एरिया के सर्वे कार्य के लिए 20 दलों का गठन किया गया है। उक्त सर्वे दल द्वारा कंटेनमेंट एरिया के सभी 3955 व्यक्तियों का सर्वे किया गया है तथा उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट एरिया में नियमित सर्वे कार्य जारी रखते हुए लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सभी कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में चार कोरोना पॉजिटिव केस के पाए जाने के कारण अब विशेष सतर्कता और सावधानी रखने की आवश्यकता है। जिले में लाकडाउन लागू कर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों का पालन करें और अपने घरों में ही रहें। केवल अत्यावश्यक होने पर घर से बाहर निकलें, घर से बाहर निकलने पर मास्क या गमछे से अपने मुँह को ढँके, अन्य व्यक्तियों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें तथा नियमित अंतराल में अपने हाथों को साबुन से धोयें या सेनेटाईज करें

NTV India news

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer