जिले में बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज लेकिन फिर भी सब्जी मंडी और गल्ला मंडी में उड़ रही है सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां प्रशासन है नाकामयाब –


सीधी जिले में विगत 3 दिनों के अंदर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर की रेडियस के अंदर चार कोरोना पाजटिव मरीज मिल चुके हैं जिनको लेकर शासन.प्रशासन जिले के लोगों को अब अपनी जान की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ाने के लिए बार.बार अपील कर रहा है लेकिन चिंताजनक बात यह है कि सीधी शहर जिला मुख्यालय में ही सीधी शहर के व्यापारी और उपभोक्ता अपनी ही जान के दुश्मन बने हुए हैं लोग सीधी शहर की पालिका बाजार में फल और सब्जी खरीदने के लिए इस तादाद में भीड़ में पहुंचते है जैसे उन्होंने कभी फल और सब्जियां ही ना देखी हो यही हाल सीधी शहर की पुराना गल्ला मंडी की दुकानों का है जहां किराने और कपड़े की दुकानें हैं इन दुकानों में भी दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं उन्हें अपनी जान के साथ दूसरों की जान की परवाह भी नहीं है उन्हें तो बस अपने धंधे और अपने मुनाफे से प्यार है सिटी हलचल सिटी हलचल विगत कई दिनों से शहर में सोशल डिस्टेंस की उड़ाई जा रही धज्जियां की खबरें प्रकाशित की हैं ऐसा भी नहीं है कि शासन.प्रशासन उस पर कार्यवाही नहीं कर रहा है कई दुकानों के चालान किए गए कई बार सब्जी और फलों की दुकानों को हटवाया गया लेकिन दुकानदार है कि अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं अब जबकि जिले में चार कोरोना पाजटिव मरीज हो गए हैं ऐसे में सीधी शहर के दुकानदारों को चाहिए कि वे अपनी जान की परवाह करें साथ ही अपने घर परिवार की जान की परवाह करें दुकानदार धंधे में चंद रुपए कमाएंगे और अपने घर में बीमारी ले जाकर फैला देंगे इसलिए सीधी शहर के दुकानदारों से हमारी अपील है कि कृपया सावधानी बरतते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और शासन.प्रशासन के बताए नियमों के अनुसार अपनी दुकानदारी चलाएं दुकानदारों द्वारा की जा रही लापरवाही के चलते 13 मई को एसडीएम गोपद बनास नीलाम्बर मिश्रा ने सीधी शहर के पालिका बाजार पुराना गल्ला मंडी में कई दुकानदारों के सामान जप्त किया और कई दुकानदारों के चालान भी किए बावजूद इसके अब सीधी शहर के दुकानदार नहीं सुधरेंगे तो उन्हें जिला प्रशासन की और कड़ी कार्यवाही ओं का सामना करना पड़ेग
NTV India news

खबर जरा हट कर –
