कोरोना से लड़ाई हेतु नगर पालिका सीधी में पदस्थ समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने दान किया अपना 1 दिन का वेतन –

0 217
Main Ad1

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए नगरपालिका परिषद सीधी में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 महामारी में अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा देते हुए स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन 83 हजार 086 रुपए का मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान किया गया। आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह परिहार द्वारा उक्त राशि का चेक कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी को सौंपा गया। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि नगरपालिका कर्मी जहाँ अपनी पूरी ऊर्जा के साथ लोगों की सेवा में लगे हुए हैं, ऐसे में उनके द्वारा आर्थिक मदद भी किया जाना सराहनीय एवं अनुकरणीय है

NTV India news

 

 

Main Ad1
News TOP Footer