रात होते ही तेज आंधी तूफान का आलम कई इलाकों में गिरे पेड़, रही बिजली गुल

0 793
Main Ad1

मौसम ने फिर बदला मिजाज

सीधी
कल रविवार की रात तकरीबन 8:45 बजे मौसम ने अचानक फिर अपना मिजाज बदला और सीधी शहर में तेज आंधी तूफान के साथ तेज बारिश का आलम देखा गया इस दौरान कई घंटों तक सीधी शहर सहित जिले के कई इलाकों की बिजली पूरी तरह से ठप रही।
Main Ad1
वैसे तो इन दिनों मौसम का मिजाज अभी से सावन भादों जैसा दिख रहा है और हर एक-दो दिन में तेज हवाओं के साथ बरसात होते रहना इन दिनों आम बात हो गई है। इसी के चलते कल रविवार को रात तकरीबन 8:45 बजे अचानक काफी तेज आंधी तूफान जल्दी स्थिति निर्मित हो गई जिससे शहर की बिजली पूरी तरह से ठप हो गई।
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
कल रविवार की रात हुई बारिश का पूरा आलम कुछ इस तरह रहा कि जैसे भरी बरसात में आसमान में तेज बिजली कड़कने और चमकने के साथ जोरदार बारिश होती है वैसा ही आलम कल रात जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य स्थानों पर भी देखा गया।
बेमौसम बरसात ने बढ़ाई परेशानी
कल जिस तरह ताबड़तोड़ हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई उससे गरीब तबके के लोगों में जिनके घर के छतों में पानी रोकने की अभी तक व्यवस्था नहीं थी तथा ऐसे किसानों के घरों में परेशानियां बढ़ गई हैं जिनकी फसलों का कुछ भाग अभी भी खलिहान में पड़ा हुआ है।
गर्मी की तैयारी के बीच बारिश का आलम
कोरोनावायरस के लाक डाउन की समस्या के चलते लोगों ने अभी गर्मी के सीजन का सामना करने की तैयारी भी ठीक से नहीं की थी कि अचानक इस भादों जैसी बरसात ने सबके होश उड़ा दिए हैं कई इलाकों में जोरदार बारिश के पानी भरने की आशंका व्यक्त की गई है।
 जिले के कई इलाकों में पेड़ गिरने तथा बिजली के खंभे गिरने की खबरें भी प्राप्त हुई हैं।
News TOP Footer