लोकडाउन में रहे सतर्क मिश्रा कालोनी में हुई चोरी –


सीधी शहर मिश्रा कॉलोनी में गत दिवस की दरमियानी मध्य रात चोरी करने की नियत से एक चोर छत के रास्ते से घर में घुसने का प्रयास कर रहा था तभी किसी ने देख कर हल्ला गुहार मचाया जिससे आस.पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फिर मोहल्ले वालों की मदद से चोर रंगे हाथ पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार मिश्रा कॉलोनी निवासी राजीव मिश्रा एवं उनके परिजन अपने घर के अंदर सो रहे थे तभी शुक्रवार के भोर रात्रि लगभग 3 बजे आवाज सुनकर बाहर निकले तो छत में एक अज्ञात व्यक्ति चोरी की पूरी तैयारी में लोहे की रॉड साथ में लिए पकड़ा गया जिसकी उम्र तकरीबन 18 वर्ष है चोर कोटहा मोहल्ला सीधी का निवासी बताया जा रहा है। जिसको लेकर मोहल्ले वालों ने रात में ही सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना देने हेतु फोन लगाया लैंडलाइन से भी सूचना की जानकारी देने बाबत फोन किया गया लेकिन सिटी कोतवाली पुलिस से किसी भी तरह दूरभाष पर संपर्क स्थापित ना होने पर मोहल्ले के लोगों ने जमोड़ी पुलिस थाना प्रभारी अभिषेक सिंह को रात मैं ही फोन किया जिस पर उनका फोन रिसीव हुआ जिनसे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस की मदद मांगी गई जिस पर थाना प्रभारी जमोड़ी ने सेट के माध्यम से कंट्रोल रूम एवं सिटी कोतवाली को अवगत कराया तब जाकर तकरीबन एक घंटे विलंब से पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस उक्त चोर को लेकर कोतवाली आई। रंगे हाथों चोरी की घटना में पकड़े गए चोर को सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले करने के लिए इतनी मशक्कत करनी पड़ी है अब ऐसे में यदि कोई बड़ी दुर्घटना आधी रात में हो जाए जिसमें सिटी कोतवाली पुलिस की तत्काल मदद की जरूरत हो तो कैसे मदद मिल सकती है यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है—
Ntv indiA news

खबर जरा हटकर…!
