छात्रों को मध्यान्ह भोजन का चावल घर-घर जाकर बांटा

0 451
Main Ad1

मझौली
कोरोना संक्रमण के कारण लॉक डाउन बढ़ता जा रहा है इस वजह से स्कूली बच्चे विद्यालय नहीं आ पाए थे जिन्हें मध्यान भोजन का सूखा खाद्यान्न शासन द्वारा छात्रों के घरों में पहुंचाने की व्यवस्था समूह संचालकों के साथ विद्यालयीन शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां शासन के निर्देशानुसार जनपद शिक्षा केंद्र मझौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनौली के प्राथमिक शाला बमुरहा के संस्था प्रमुख पदमधर द्विवेदी समूह संचालक के सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के घर-घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चावल वितरण किया गया।
Main Ad1
 विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद्मधर द्विवेदी द्वारा सभी अभिभावकों को ये जानकारी दी गई कि मार्च में 11 दिन तथा अप्रैल में 22 दिन कुल 33 दिन का खाद्यान्न दिया जा रहा है साथ ही सभी अभिभावकों के बैंक खाते में दाल एवं सब्जी का पैसा 147 रूपये 84 पैसे भी भेजा गया है। आप लोग अपने खातों से पैसा निकाल लें यदि किसी के खाते में राशि नहीं आई है तो मुझे फोन नंबर में सूचना दें और अपने खाते की पासबुक अपडेट करा कर दें। चावल वितरण के दौरान समूह के अध्यक्ष श्रीमती जयाप्रदा साहू, शिवकुमार साहू, श्रीमती बेला कली साहू रसोइया उपस्थित रहे।
News TOP Footer