महामारी के इस संकटकाल में जिला प्रशासन गरीबों को उपलब्ध करा रहा है रोजगार –

0 350
Main Ad1

सीधी जिले में महामारी कोरोना संकटकाल में जिले के श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले के कलेक्टर रविन्द चौधरी के निर्देश में जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए बी सिंह द्वारा मनरेगा के माध्यम से बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 8 मई को सिटी हलचल ने एक विशेष मुलाकात के दौरान जिले के अपर कलेक्टर विकास ए बी सिंह से जानकारी चाही की कोरोना संकटकाल के लाक डाउन के दौरान जिले में कितने श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है सिटी हलचल के सवालों का जवाब देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एबी सिंह ने बताया कि जिले की कुल 400 पंचायतों में से 398 पंचायतों में 2073 काम कराए जा रहे हैं जिसमें जिले के 26362 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है इसके साथ ही मजदूरी के दौरान श्रमिकों को कोरोना से बचाने के लिए श्रमिकों को दो.दो मास्क भी फ्री दिए जा रहे हैं साथ में उन्हें हाथ धोने के लिए साबुन और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ए बी सिंह ने बताया कि मनरेगा के सभी कार्यों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए सख्त आदेश दिए गए हैं आगे उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत जिले में खेत तालाब डबरी मेड बंधान एप्रोच रोड के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास और पूर्व के अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के काम कराए जा रहे हैं सी ई ओ ए बी सिंह ने आगे बताया कि इस दौरान जिले में 3 हजार नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं और श्रमिकों को समय सीमा में मजदूरी का भुगतान भी किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में सीधी जिले से काम की तलाश में बड़े शहरों की ओर गए श्रमिक बड़ी संख्या में लौटकर सीधी आ रहे हैं ऐसे में जिला प्रशासन को लौट कर वापस आने वाले श्रमिकों के लिए रोजगार उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है अब तक सीधी जिले के 26 हजार श्रमिकों को राज्य सरकार के माध्यम से जिला प्रशासन उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रहा है जिला प्रशासन का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में रोजगार देने की संख्या और कामों की संख्या तेजी से बढ़ाई जाएगी जिससे लोगों को रोजगार की कोई कमी ना हो।

Ntv india news

Main Ad1

खबर जरा हट कर..!

News TOP Footer