बिना मास्क के घूम रहे लोगों को जिला कलेक्टर सीधी ने लगाई फटकार –

0 198
Main Ad1

विगत 50 दिनों से पूरे देश के साथ सीधी जिले में भी कोरोना बीमारी का खतरा मंडरा रहा है कोरोना बीमारी से बचाने के लिए शासन.प्रशासन द्वारा लाक डाउन के साथ.साथ लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखने और चेहरे पर मास्क लगाकर रखने के लिए नियम बनाए गए हैं लेकिन यह बात देखने में आ रही है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के साथ.साथ चेहरे पर मास्क लगाकर भी नहीं निकल रहे हैं और अपनी जान के साथ दूसरे की जान को भी खतरा पैदा कर रहे हैं जिसे कतई उचित नहीं कहा जा सकता है। 8 मई को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी समस्या लेकर आए कुछ युवक बिना मास्क लगाए घूम रहे थे जिन पर नजर पड़ते ही जिले के कलेक्टर रविन्द चौधरी ने उन्हें पास बुलाकर पहले तो फटकार लगाई फिर बाद में उन्हें समझाइश दी और उन्हें ताकीद की कि भविष्य में जब भी घरों से बाहर निकले तो चेहरे पर मास्क लगाकर निकले जिले के कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि लोग घर से निकलने पर अपने चेहरे पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं ऐसा न करने पर उन्हें दंडित भी किया जा सकता है।

Ntv India news

Main Ad1

खबर जरा हट के –

News TOP Footer