कोरोना योद्धाओं पर की गई पुष्प वर्षा


सीधी
सामाजिक संगठन तथा बीएसडब्ल्यू के छात्रों द्वारा बुधवार को दोपहर 11 बजे के लगभग स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग तथा मीडिया कर्मियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ एस.बी. खरे समेत जिला चिकित्सालय का अमला तथा पुलिस बल का अमला मौजूद रहा।
बीएसडब्ल्यू की छात्रा शुषमा साहू, छात्र शैलेश उपाध्याय के द्वारा कोरोना योद्धाओं के ऊपर फूल वर्षा कर माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।
कोरोना योद्धाओं पर फूल पुष्प वर्षा कर की रुमाल भेंट

कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू की छात्रा सुषमा साहू तथा शैलेश उपाध्याय ने सभी कोरोना योद्धाओं के सिर पर रुमाल रखकर उन्हें सम्मानित किया।बीएसडब्ल्यू की छात्रा सुषमा साहू ने स्टार समाचार से बातचीत में कहा कि वर्तमान देश के परिदृश्य में कोरोना महामारी एक चुनौती के रूप में समाज के सामने है। जिसका हमारे कोरोना योद्धा डटकर सामना कर रहे हैं।विशेष रूप से डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पुलिस बल व मीडिया कर्मी रामायण के पवन पुत्र हनुमान की तरह सीधी की सुरक्षा कर रहे हैं। यह कोरोना योद्धा नि:स्वार्थ भाव से अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात हम सबकी जान की सुरक्षा व समाज की सेवा में संलग्न हैं।
समाज नतमस्तक है कोरोना योद्धाओं के सामने
बीएसडब्ल्यू की छात्रा सुषमा साहू शैलेश उपाध्याय ने कहा की समाज इन कोरोना योद्धाओं की सेवाओं के प्रति नमस्तक है। इस प्राकृतिक आपदा से लड़ने के लिए अब समाज को अपने संस्कृत संस्कारों के जीवन मूल्यों की ओर लौटना ही पड़ेगा। सभी आपदाओं व बीमारियों की सावधानियां व उपाय हमारी संस्कृति में पहले से हैं भारत के संस्कार नमस्ते ने पूरे विश्व को दिशा दी ही है, विश्व के कल्याण की मंगल कामना के संस्कार के कारण आज भारत 25 देशों को कोरोना से लड़ने में कारगर दवाई दे रहा है।
ये रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे, डॉक्टर केपी गुप्ता, डॉक्टर आईजी गुप्ता, डॉक्टर बबीता खरे, डॉक्टर दीपा रानी, डॉ मंजू सिंह, डॉ प्रभा तिवारी, डॉक्टर एपी सिंह, कंपाउंडर दिनेश सिंह, स्टाफ नर्स में अनुराधा पांडे, चंद्रकली यादव ,मानवती पटेल , प्रिया सिंह, जयललिता सिंह, संगीता तिवारी, करुणा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, शिप्रा तिवारी, मोहम्मद इसराइल, यूबी पटेल, विनोद रजक, शिवम गुप्ता, बालेंद्र बहादुर, राम राज कुशवाहा, मोती रजक, शांति जयसवाल, शिव बहादुर सिंह, शिवलाल स्मृति तथा पुलिस बल से भागवत प्रसाद पांडे, मयंक तिवारी, एएसआई रज्जू माझी, आरक्षक लोकेंद्र सिंह, होती लाल पटेल, रामसुंदर वहीं मीडिया से अरुण गुप्ता की उपस्थिति रही।
Ntv India News की रिपोर्ट .
