अज्ञात व्यक्ति की जंगल में मिली लाश: सनसनी

0 218
Main Ad1

सीधी
थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम पौड़ी में जंगल के पास आज एक अज्ञात लाश मिली है जिसकी उम्र लगभग 75 वर्ष के करीब बताई जा रही है।
जंगल में लाश पड़ी देखकर ग्रामीणों द्वारा रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अशोक पांडे को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई, सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर कर लाश का पंचनामा तैयार कर शिनाख्त हेतु समुदायक स्वास्थ केंद्र में रामपुर नैकिन ले आये जहाँ अभी तक लाश की कोई शिनाख्त न होने से रामपुर पुलिस मर्ग कायम कर लाश का पीएम कराया गया। लाश में किसी भी प्रकार की बाहरी चोंट दिखाई नहीं दे रही है।
थाना प्रभारी अशोक पांडेय द्वारा बताया गया कि सभी थानों में सूचित किया गया है जहाँ कहीं इस तरह के लोगो की गुमशुदी दर्ज हो उन्हें सूचित कर लाश की पहचान करायें लाश की पहचान न होने की स्थिति में उसको दफना दिया जायेगा।

News TOP Footer