गुजरात महाराष्ट्र से हर दिन 1000 श्रमिक पहुंच रहे सीधी


सीधी
लॉक डाउन के तीसरे चरण में शासन प्रशासन द्वारा श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने का कार्य शुरु किया गया है जिसके चलते गुजरात ,महाराष्ट्र सहित अन्य महानगरों से हर दिन हजारों की संख्या में श्रमिक सीधी पहुंच रहे हैं जिनका पनवार स्थित हवाई पट्टी में सर्वप्रथम स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है और इसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा भोजन कराकर उन्हें अन्य संसाधनों से घरों तक रवाना किया जा रहा है।
इस दौरान जो लोग अन्य प्रदेशों के हैं उन्हें जिले की सीमा तक पहुंचाने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है।
रोजी रोटी को लेकर काफी संख्या में श्रमिक वर्ग जिले व प्रदेश से दूसरे प्रदेशों में जाते हैं जहां काफी समय तक वह कार्य कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ ही घर परिवार का भरण पोषण करने में लगे रहते हैं किंतु इस वर्ष कोरोनावायरस के चलते शासन द्वारा देश में लॉक डाउन लागू किया गया लॉक डाउन के तीसरे चरण में श्रमिकों को घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है जिसके चलते अब बसों से उन्हें घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है सीधी में पनवार स्थित हवाई पट्टी में पहला पड़ाव निर्धारित किया गया है।
बाहर से आने वाली बसों को यहीं रोक करके श्रमिकों का पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। और उसके बाद फिर लोक निर्माण विभाग द्वारा उन्हें भोजन कराया जाता है।
जानकारी मुताबिक लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री डीके सिंह एवं उपयंत्री आरके मिश्रा सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस कार्य में स्वैच्छिक तौर पर लगे हुए हैं विभाग द्वारा समन्वय बनाकर अनाज, दाल, आटा, चावल संग्रहित करके बाहर से आने वाले श्रमिकों को भोजन तैयार करा कर दिया जा रहा है।
गत 5 दिनों से यह व्यवस्था जारी है जिसके तहत हर दिन सुबह से शाम तक हजारों की संख्या में श्रमिकों को भोजन नसीब हो रहा है इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा तैनात की गई बसों से उन्हें जिले के विभिन्न कोनो या फिर सिंगरौली की सीमा तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
नरसिंहपुर से झारखंड की पैदल यात्रा

करीब 34 श्रमिकों का जत्था पैदल ही नरसिंहपुर से झारखंड के लिए निकल पड़ा जिसे सीधी पहुंचने पर स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद भोजन कराया गया और प्रशासनिक व्यवस्था के चलते उन्हें सिंगरौली की सीमा तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। श्रमिकों द्वारा बताया गया कि नरसिंहपुर से झारखंड जाना है इस बीच में कोई व्यवस्था नहीं मिली सीधी में स्वास्थ्य परीक्षण एवं भोजन के बाद उन्हें अच्छा महसूस हुआ है इसके बाद प्रशासन द्वारा उन्हें जिले की सीमा सिंगरौली तक भेजने का कार्य किया गया।
हैदराबाद से सीधी आ रही 8 बसें
हैदराबाद से भी 8 बसों के माध्यम से श्रमिकों का जत्था सीधी पहुंच रहा है बुधवार को 4 बजे तक कटनी में पहुंचने की जानकारी मिली है इसके बाद देर रात यह जत्था सीधी पहुंचेगा। जिसे पनवार हवाई पट्टी में रुकने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और इसके बाद इन्हें भोजन उपरांत विभिन्न स्थानों के लिए भेजने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा, उक्त इन 8 बसों में पूरे श्रमिक है जो हैदराबाद से सीधी आ रहे हैं।
🌅🌅🌅🌅🌅🌅
✨✨✨Ntv India News✨✨✨✨
⚡⚡⚡⚡की रिपोर्ट….⚡⚡⚡⚡
