एसडीएम की गाड़ी पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सीधी
गत दिवस उपखंड अधिकारी श्रेयस गोखले एवं नायब तहसीलदार संजय मेश्राम रात्रि गश्त के दौरान मिली सूचना पर रेत से भरे ट्रैक्टर को पकड़ने गए थे जहां ग्राम छुही में अवैध उत्खननकर्ता ट्रैक्टर द्वारा अधिकारियों के वाहन पर ठोकर मारकर हमले का प्रयास किया गया था जिस पर सोमवार को नायब तहसीलदार संजय मेश्राम के द्वारा थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिस पर भारतीय दंड संहिता की धारा,379, 279,188, 269, 270 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
