36 सौ देकर भूखे पेट सूरत से आ रहे सीधी, मोटी रकम लेने के बाद भी नहीं दिया खाना

0 134
Main Ad1

 

सीधी
प्रदेश के बाहर रह रहे प्रवासी मजदूरों ने अब सरकार से आशा छोड़ दी है। प्रवासी मजदूरों से सीधी आने के लिए 3600 रुपये तक का किराया वसूला जा रहा है। मोटी रकम वसूलने के बाद भी बस मालिक इन मजदूरों को न तो भोजन देते हैं और न ही कोई व्यवस्था। सीधी में हर दिन हजारों की संख्या प्रवासी मजदूर आ रहे हैं, जिनका प्रशासन द्वारा हवाई पट्टी में स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें घर भेजा जा रहा है।
मंगलवार को सीधी में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर कई बसों में आये। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण जिला प्रशासन की विशेष टीम द्वारा हवाई पट्टी में किया गया। बाहर से आ रहे इन लोगों का फॉर्म भरवाया जा रहा है। इसके बाद सभी को जलपान और भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। एक ओर जहां सीधी जिला प्रशासन प्रवासी मजदूरों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है वहीं दूसरी तरफ गुजरात से प्रति मजदूर हजारों रुपये वसूल करके सीधी भेजा जा रहा है।

सूरत से आने वाली बसों में लूट

Main Ad1

सूरत से प्रति व्यक्ति एक सीट के लिए 3600 रुपये की मोटी रकम वसूली जा रही है। सूरत के बस वाले मोटी रकम वसूलने के बाद भी इन प्रवासी मजदूरों को न तो भोजन उपलब्ध करवाया और न ही पानी। तीन दिन से ये भूखे पेट सफर करके सीधी पहुंचे। उनके लिए जिला प्रशासन से भोजन की व्यवस्था करवाई जा रही है। भोजन करवाने के पश्चात उन्हें उनके गन्तव्य तक भिजवाया जा रहा है।
सूरत से बस से आये प्रवासी मजदूर राजेश ने बताया कि हम लोग तीन तारीख से सूरत से चले हैं वहां पर हमारे पास खाने का राशन खत्म हो चुका था, कोई सहायता भी नहीं मिल रही थी। फिर किसी तरह से बस की व्यवस्था हुई। बस मालिक ने कहा कि 3600 रुपये दोगे तब ही ले जाएंगे। किसी तरह से घर वालों से पैसा मंगवाया और बस मालिक के पास जमा करवाया। तब जाकर यहां आ पाए।
प्रवासी मजदूर भोला ने बताया कि 60 सीटर बस में 57 लोग भरकर लाये हैं, कोई भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। बस मालिक ने एक रुपये भी नहीं छोड़ा, दोस्तों से उधार लेकर आया हूँ। वहीं हवाई पट्टी में हर दिन कई बसों से हर दिन हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं।

News TOP Footer