गरीब बस्तियों में थाना प्रभारी ने बांटे लंच पैकेट्स

सीधी
एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना वायरस के महामारी से जूझ रहा है ऐसे में लोगों को बचाने के लिए थाना प्रभारी मझौली शाबेरा अंसारी एवं उनकी पूरी टीम दिन रात मेहनत करते हुए लोगों को जागरूक कर लाक डाउन के नियमों का पालन कराने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए गरीब बस्तियों में अपने टीम के साथ पहुंचकर बच्चों,महिलाओं एवं जरूरतमंदों को लंच पैकेट के साथ मास्क का वितरण कर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के तौर तरीके बताना व थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे इस दिशा में भी अथक प्रयास किया जाना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आज इसी क्रम में मझौली नगर के हरिजन बस्ती वार्ड नंबर 6 पहुंचकर लंच पैकेट व मास्क का वितरण किया गया।
