संविदा के नाम पर कमीशन मांगने का नगर पंचायत चुरहट सीएमओ पर आरोप

0 295
Main Ad1

चुरहट
चुरहट के संविदाकार पद्माकर सिंह ने उपसंचालक नगरीय प्रशासन विकास संभाग रीवा को पत्र लिखकर चुरहट नगर पालिका अधिकारी द्वारा संविदाकार के कराए गए कार्यों का भुगतान करने में आनाकानी की जा रही है तथा नगर परिषद के अंतर्गत कराए गए कार्य के भुगतान के एवज में 10% कमीशन मांगे जाने का आरोप लगाया है।
संविदाकार का कहना है कि कमीशन ना देने की वजह से सीएमओ चुरहट द्वारा उनके द्वारा कराए गए कार्य के भुगतान को 2 महीने से रोक रखा गया है एवं 10% कमीशन की मांग की जा रही है। जिसको लेकर संविदा करने उपसंचालक नगरीय प्रशासन विकास रीवा के पास शिकायत की है और साथ ही मुख्यमंत्री ऑनलाइन शिकायत केंद्र में भी शिकायत की गई है।
संविदाकार पद्माकर सिंह द्वारा उप संचालक नगरीय प्रशासन संभाग रीवा के पास की गई शिकायत में उल्लेखित किया है कि मेरे द्वारा आपके निकाय नगर परिषद चुरहट में कुछ निर्माण कार्य किए गए थे जिसमें वार्ड नंबर 3 में सीसी सड़क एवं वार्ड नंबर 14 में आरसीसी कल्वर्ट शामिल है जिसका फाइनल निरीक्षण करके अंतिम देयक का भुगतान की अनुशंसा आपके द्वारा की जा चुकी है फिर भी सीएमओ चुरहट द्वारा करीब 2 माह से भुगतान रोक कर मुझसे भुगतान के एवज में 10% कमीशन मांग कर मुझे मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। संविदाकार द्वारा शिकायती पत्र के माध्यम से कराए गए कार्य के अंतिम देयक का भुगतान कराए जाने की मांग की गई है।
संविदा कार पद्माकर सिंह द्वारा लोक सूचना आयोग के माध्यम से सीएमओ चुरहट की माह जुलाई 2019 से मार्च 2020 की अवधि तक कब-कब अनुपस्थित रहे एवं उपस्थिति पंजी की छाया प्रति भुगतान किए गए वेतन की सत्यापित छायाप्रति तथा गांधी वाचनालय का भुगतान किए गए विद्युत देयक की सत्यापित छायाप्रति की मांग की गई है।

दबाव बनाने की कोशिश

Main Ad1

मेरे ऊपर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है ये हमेशा गलत आरोप लगाते रहते हैं क्योंकि इनके द्वारा किए गए शौचालय संबंधी कार्यों की जांच शुरू है इसलिए मुझे बार-बार आरोप लगाकर परेशान करने की कोशिश की जा रही है।
आनंद मिश्रा
सीएमओ
नगर पंचायत, चुरहट

मैंने फाइल पास करके भेज दी है

संविदा कार पद्माकर सिंह का भुगतान 2 महीने से रुका हुआ है यह बात सत्य है लेकिन हमारे द्वारा भुगतान संबंधित पूरी कार्यवाही करके भेज दी गई है। भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है इसके बारे में नगर परिषद चुरहट से वही बता सकते हैं।
राजेश सिंह
उपयंत्री
नगर परिषद, चुरहट

News TOP Footer