आज से खुलेंगी जिले की अदालतें


सीधी
कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के उददेश्य से बीते 23 मार्च 2020 से लगातार अदालतों का कामकाज बन्द हो गया था जिसे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर ने कल 04 मई को आदेश जारी करते हुये न्यायालयों को आंशिक रुप से कामकाज प्रारम्भ करने के लिये दिशा निर्देश दिये गये हैं।
जिसमें सिविल, क्रिमिनल अपीलें पुनरीक्षण मामलो मे अंतिम तर्क मौखिक व लिखित रुप से विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सुने जायेगें। न्यायालय का समय दिन 11 बजे से दिन 2 बजे तक रहेगा। अधिवक्ताओं और पक्षकारों से अपेक्षा की गई है कि न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों में साक्ष्य लेखबद्ध नहीं होगी। अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ सीधी बृजेन्द्र सिंह ने समस्त
अधिवक्ताओं से अपील की है कि न्यायालयों को सुचारु रुप से संचालित करने हेतु अपनी अपनी तैयारी पूर्ण कर लें साथ ही अपने अपने पक्षकारों को सूचित किया जाय।
