सतना के Corona संक्रमित कि मौत पर अजय सिंह राहुल ने खड़े किए सवाल –

0 328
Main Ad1

सीधी

मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने एक विज्ञप्ति जारी कर कोरोना संक्रमित मरीज हीरालाल सिंह को सतना ले आने बिना जांच किए उसे आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया जाने एवं अचानक हुई उसकी मौत पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि अब तक पूरी तरह से सुरक्षित एवं ग्रीन जोन में शामिल सतना की 30 लाख की आबादी की जान को जोखिम में डालने वाला असली गुनाहगार कौन है। जारी की गई विज्ञप्ति में श्री अजय सिंह ने साफ साफ कहा है कि जब अच्छे खासे स्वास्थय लोग एक एक पास के लिए मोहताज हो रहे हैं ऐसी स्थिति में एक कोरोना संक्रमित मरीज को बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के पास मिलना मुमकिन नहीं है श्री अजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसे संभव है कि जो मरीज संक्रमण की वजह से जीवन के आखिरी स्टेज में हो और उनकी रिपोर्ट निगेटिव निकल आए उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के एक नेता के राजनीतिक हस्तक्षेप से न केवल रिपोर्ट को बदला गया बल्कि उसे सतना के लिए पार्सल भी किया गया उन्होंने कहा कि भाजपा के उस नेता के रसूख के चलते जिले की पूरी आबादी आग में झोंक दिया गया है पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जिला अस्पताल के प्रबंधन ने आखिर किसके दबाव के चलते प्रोटोकाल का उल्लंघन कर कोरोना संक्रमित मरीज को आईसीयू वार्ड में दाखिल किया साथ ही उनके परिजनों को मिलने सहित बाहर से दवा चाय और खाने की अनुमति दी गई श्री अजय सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की इस बड़ी चूक के चलते अन्य कर्मचारी सहित कई लोगों पर संक्रमण का खतरा बढ़ा है उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए श्री अजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गुजरात के मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि आखिर किसके दबाव में भेजा गया था।

News TOP Footer