कलेक्टर, एसपी ने किया चुरहट तहसील का निरीक्षण

0 376
Main Ad1

चुरहट
आज शर्तों के साथ लाकडाउन खुला जिसमें चुरहट नगर परिषद का मुआयना सीधी कलेक्टर रवींद्र चौधरी एवं एसपी आरएस बेलवंशी द्वारा किया गया।
कलेक्टर एवं एसपी सुबह करीब 10:30 बजे चुरहट नगर परिषद पहुंचे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , एसडीएम चुरहट एसडीओपी थाना तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार प्रभारी सहित चुरहट चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने चुरहट के क्वॉरेंटाइन सेंटर में दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि लॉक डाउन खुलने के बाद जो मजदूर बाहर से आ रहे हैं उन सभी बसों में सवार मजदूरों का नाम पता आधार कार्ड नंबर अकाउंट नंबर बस नंबर एवं उनके पते को रजिस्टर में मेंटेन किया जा रहा है।
चुरहट नगर पंचायत द्वारा लॉक डाउन खुलने के पश्चात सभी दुकानों को नंबर दिए गए हैं और उन दुकानों को ऑड / ईवन के हिसाब से खुलने के निर्देश हैं।

News TOP Footer