बछड़े से टकराई बाइक; वृद्ध की घटनास्थल पर मौत, बाइक सवार युवक घायल

0 222
Main Ad1

सीधी
जमोड़ी थाना अंतर्गत बरमबाबा के पास लंगड़ा मोड़ में बाइक और गाय के बछड़े की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें बाइक में सवार वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार कल रविवार की शाम तकरीबन 7 बजे यज्ञसेन गोस्वामी उम्र लगभग 65 साल तथा इंस्पेक्टर गोस्वामी पिता राजकरण गोस्वामी अपनी बाइक से सीधी से बरमबाबा जा रहे थे जहां बरमबाबा के पहले लंगड़ा मोड़ के पास सामने अचानक सड़क पर गाय का बछड़ा आ गया आनन-फानन में बाइक सवार ने उसे बचाने की कोशिश तो की परंतु बाइक अनियंत्रित होकर बछड़े के ऊपर चढ़ गई। जानकारी के अनुसार बाइक में रिश्ते में लोग आपस में बाबा और नाती थे जिसमें बाबा यज्ञसेन गोस्वामी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी तथा नाती बुरी तरह घायल हो गया।
घटना की सूचना जमोड़ी थाना प्रभारी को दी गई।
थाना प्रभारी जमोड़ी अभिषेक सिंह ने N tv India News को बताया कि इस घटना में घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती करा दिया गया है जबकि मृतक वृद्ध के शव को जिला अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस भेजी गई है जिसका कल सुबह पीएम कराकर उसके परिजनों को सौंपा जाएगा।

News TOP Footer