सेमरिया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

0 256
Main Ad1

सीधी
खाकी ने एक बार फिर कोरोना संकट के बीच मानवता की मिसाल पेश की है। रविवार को चुरहट थाना अंतर्गत सेमरिया चौकी प्रभारी सुरसरी प्रसाद मिश्रा दलबल के साथ क्षेत्र में गश्त में निकले थे इसी बीच उन्हें करणपुर के पास सूनसान रास्ते में पैदल सड़क पर अकेली जाती हुई एक लड़की दिखाई दी। पूछताछ में पता चला कि मझौली थाना अंतर्गत भैंसताल की रहने वाली पार्वती बैगा पिता स्वर्गीय नंदलाल लॉकडाउन से पहले अपनी बहन के यहां अकौरी थाना चुरहट आई थी, काफी दिन बीत जाने के बाद जब कोई आवागमन का साधन नहीं मिला तो वो अकेले ही पैदल लगभग 60 किलोमीटर की दूर स्थित अपने घर के लिए निकल पड़ी।
इस पर सेमरिया चौकी प्रभारी सुरसरी मिश्रा ने संवेदनशीलता का परियत देते हुए तुरंत पुलिस व्यवस्था से लड़की को उसके गृह ग्राम तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की।
लड़की पार्वती बैगा और उसके घरवालों ने सीधी पुलिस अधीक्षक आर.एस. बेलवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले तथा सेमरिया पुलिस को धन्वयाद भी ज्ञापित किया है।
उल्लेखनीय है कि सेमरिया पुलिस ने हालही में हैदराबाद, नागपुर और मुंबई से अपने गंतव्य की ओर पैदल जा रहे मज़दूरों के लिए भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराकर मानवीय चेहरा दिखाया था।

News TOP Footer