शुकवारी निवासी अंशुमान सिंह की गोली लगने से हुई मौत जमोडी पुलिस जांच में जुटी

0 800
Main Ad1

सीधी धर्मेन्द्र  : सीधी शहर में आज उस समय सनसनी फैल गई जब सीधी शहर के कमल फिलिंग स्टेशन के पास रहने वाले ग्राम शुकवारी निवासी अंशुमान सिंह चौहान पुत्र राज बहोरन सिंह चौहान के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया मामले की जानकारी जैसे ही जमोडी थाने की पुलिस को मिली पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है इस संबंध में  एन टीवी इंडिया news. ने जमोडी थाने के प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार से जानकारी जाननी चाही तो उन्होंने बताया कि अंशुमान सिंह चौहान सीधी शहर से लगे ग्राम शुकवारी के निवासी आरबी सिंह जी के छोटे पुत्र हैं जिनके गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है उन्होंने बताया कि मृतक के पास से जो बंदूक मिली है बताया जा रहा है कि उसका लाइसेंस नहीं है पुलिस इस पहलू की भी गहराई से छानबीन कर रही है इस घटना के बाद अंशुमान सिंह से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है लोग कारण जानने के लिए बेताब है कि इस दुखद घटना के पीछे वजह क्या है बारहाल पुलिस ने लाश का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल जारी है इस घटना के कारणों की जानकारी पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही सामने आएगा NTV India news के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट ।

News TOP Footer