सिविल सर्जन ने 2 लाख 86 हजार कोविड फंड में किए दान

0 615
Main Ad1

सीधी
आज संकट के समय कोरोना वायरस जैसे महामारी से लड़ने के लिए पूरा देश उठ खड़ा है जिसमें अपने देश के लिए मर मिटने का जज्बा लिए स्वास्थ्य विभाग भी पीछे नहीं है। देश के इस संकट में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा मीडिया कर्मी कोरोना से जंग जीतने के लिए अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।
कोरोना वायरस से जंग के लिए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर एस.बी. खरे समेत जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ ने एक दिन का वेतन 2 लाख 85 हजार 920 रुपये कोविड़ फंड में दान किया है। जानकारी के अनुसार सीधी जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर तथा स्टाफ नर्स ने कोविड से लड़ने के लिए 1 दिन का वेतन कोविड फंड में जमा किया है।

दिन रात करते हैं ड्यूटी

Main Ad1

कोरोना वायरस जैसे घातक महामारी से लड़ने हेतु स्वास्थ्य विभाग दिन-रात लगा हुआ है जो शहर से लेकर गांव के अंत तक जागरूकता के साथ-साथ लोगों का ट्रीटमेंट तथा चेकअप के लिए शिफ्ट में 24 घंटे काम कर रहा है। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर एस.बी. खरे ने एन टीवी इंडिया से बातचीत में बताया कि कोरोना जैसे वायरस से पूरा देश प्रभावित है तथा संकट के समय में है। इसलिए मैं और मेरा पूरा जिला चिकित्सालय के स्टाफ ड्यूटी के साथ-साथ अपनी स्वेच्छा से कोरोना जैसे घातक महामारी से लड़ने के लिए गोविंड़ फंड में दान किए हैं।

जनमानस से अपील

सिविल सर्जन डॉक्टर एस.बी. खरे ने आम जनता से अपील कर कोरोना जैसे महामारी से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग का साथ देने के लिए अपील किया है। उन्होंने कहा कि इस समय स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए लॉक डाउन का पालन करें तथा सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें बिना जरूरी काम के घर से ना निकले जिससे कोरोना जैसे महामारी से जंग जीती जा सकती है।

News TOP Footer