नाबालिक किशोरी से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

0 258
Main Ad1

सीधी
पुलिस थाना मझौली अंतर्गत ग्राम डांगा निवासी अर्जुन केवट पिता रामबली केवट उम्र 22 वर्ष को आज शनिवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों में डाल दिया है।
आरोपी के ऊपर छेड़खानी के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है जिसमें आरोपी काफी दिनों से फरार था जिस पर पुलिस द्वारा अपने मुखविरी तंत्र के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी के खिलाफ अपराध की धारा 354, 356 आईपीसी ,पास्को 7, 8 एवं एस सी-एस टी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है व उसे पकड़ कर अभिरक्षा में रखा गया है।

इनका कहना है

Main Ad1

आरोपी छेड़खानी के अपराध में फरार था जिसे गिरफ्तार किया गया है। थाना क्षेत्र में लड़कियों से छेड़छाड़ एवं महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा फिर चाहे वह कोई भी हो।
शाबेरा अंसारी
थाना प्रभारी, मझौली

News TOP Footer