पालघर की घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन

सीधी
विश्व हिन्दू परिषद् सीधी द्वारा पालघर में साधु-संतों पर मॉब लिंचिंग के द्वारा किए गए हमले और उनकी हत्या को लेकर कल महामहिम राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त कलेक्टर सीधी डी.पी.वर्मन को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि 16 अप्रैल की रात्रि 9 बजे पालघर जिले के गड़चिंचले गांव में वहां से गुजर रहे जूना अखाड़े के महंत कल्पवृक्ष महाराज व सुशील महाराज एवं उनके ड्राइवर निलेश की निर्मम हत्या गांव के लोगों के द्वारा लाठियों व पत्थरों से पीट-पीटकर की गई यह घटना रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक लगातार 3 घंटे चली हमलावर हमला करते रहे और वहां उपस्थित पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने देखते रहे ना ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी ना ही संतों को बचाने का कोई भी प्रयास किया जो कि वायरल वीडियो से स्पष्ट होता है। इस तरह संतो की नृशंस हत्या अमानवीय कृत्य है जो गंडचिंचले गांव के व्यक्तियों के द्वारा की है वह बहुत निंदनीय है। विश्व हिंदू परिषद इस घटना की घोर निंदा करता है साथ ही उक्त प्रकरण की सीबीआई से जांच कराई जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रांत अध्य्क्ष लक्ष्मण सिंह, संरक्षक सुरेश गुप्ता, जिला कार्याध्यक्ष गणेश सिंह, जिला मंत्री पुजेरी लाल मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, सयोजक बजरंग दल विश्व रंजन सिंह उपस्थित रहे।
