क्वॉरेंटाइन सेंटर में गूंजी किलकारी मां ने दिया बेटी को जन्म

0 410
Main Ad1

सीधी
कल शुक्रवार की सुबह कोरोना जैसी महामारी के बीच वनांचल क्षेत्र टिकरी में क्वॉरेंटाइन की गई महिला द्वारा एक बच्ची को जन्म दिया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के.के. पांडे ने जहां क्वॉरेंटाइन सेंटर में पहुंचकर जच्चा एवं बच्चा का मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा दोनों को मड़वास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार विगत दिनों छत्तीसगढ़ से आई एक महिला को जांच उपरांत टिकरी स्थित आदिवासी बालक छात्रावास आदिवासी बालक छात्रावास जिसे वर्तमान में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है में क्वॉरेंटाइन किया गया था जहां कल शुक्रवार को महिला द्वारा बच्ची को जन्म दिया गया। बताया गया कि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली समुद्री बाई पति करमचंद मनिहारी का काम करते हैं जो कोरोनावायरस में लगे लाक डाउन के मद्देनजर क्वॉरेंटाइन थी। रसोई उपरांत मां एवं बेटी दोनों का स्वस्थ होना बताया गया है।

News TOP Footer