तफरी करने वालों पर प्रशासन सख्त जिले में हर जगह बैरिकेट लगाकर किया गया रास्ता जाम

सीधी
कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी तथा पुलिस कप्तान आर.एस. बेलवंशी कोरोना जैसे भयानक महामारी को रोकने के लिए हर कदम उठा रहे हैं पर देखने में आ रहा है कि अभी भी जिले भर में लोग लॉक डाउन में दी गई ढील का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है जिससे जिले में अब तफरी करने वालों की खैर नहीं है क्योंकि अब जिले में हर गली मोहल्ले में बैरिकेट लगा दिये गये हैं।
तफरी करने के लिए घरों से ना निकले: कलेक्टर
कलेक्टर रवींद्र चौधरी ने ‘स्टार-समाचार’ से बातचीत करते हुए बताया कि बिना काम के बेवजह लोग शहर में घूमने निकल पड़ते थे जहां भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी जिसको रोकने के लिए शहर के चारों तरफ वेरीकेट लगा दिया गया है। वहीं सब्जी तथा ठेले वालों को भी निर्धारित की गई कॉलोनी में सब्जी बेचने के लिए आदेशित किया गया है जहां जिस मोहल्ले में जो ठेलेवाला रहता है उसी मोहल्ले में घूमकर वो अपनी सब्जी बेंच सकता है। कॉलोनी मोहल्ले से लोग निकलकर घर के पास किराना दुकान रहते हुए भी घूमने के लिए निकल पड़ते थे जिनको लगाम लगाने के लिए यह वेरीकेट्स लगाये गये हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इस महामारी को रोकने के लिए हमारी मदद करें तथा जिला प्रशासन की गाइडलाइन को फॉलो करें।

