गड़ा हवेली से 36 मजदूर पहुंचे सीधी तो 35 मजदूर पहुंचे मझौली


सीधी
कोरोना जैसे भयानक महामारी से बचने के लिए विभिन्न राज्य में फंसे मजदूर अपने गृह ग्राम के लिए निकल रहे हैं जिले के मझौली तहसील में गढ़ा हवेली से बीते शुक्रवार को 35 मजदूर पहुंचे जिनको कोरोनल टेस्ट करवाकर क्वॉरेंटाइन किया गया है।
मजदूरों ने सुनाया दुखड़ा

मझौली पहुंचे मजदूरों में महिलाओं समेत काफी संख्या में बच्चे भी थे। बताया गया कि गड़ा हवेली से 407 को बुकिंग में लाये थे। उक्त गाड़ी चालक ने बच्चे समेत सभी मजदूरों को व्यौहारी और मझौली के बीच में स्थित बनास नदी के ऊपर ही उतार कर भाग गया जहां से सभी मजदूर बच्चे समेत पैदल चलकर मझौली पहुंचे हैं।
