स्टाफ नर्सेस का पोस्टर वार, कोरोना को लेकर कर रही हैं जागरूक

0 397
Main Ad1

सीधी
बढ़ते कोरोना जैसे भयानक महामारी को लेकर पूरा देश एकजुट हो गया है जहां कोरोना फाइटर्स आम लोगों को जागरूक करने के साथ साथ सहायता भी करते दिखाई देते हैं।
सीधी कलेक्टर रवींद्र चौधरी के आदेशानुसार बीते शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के स्टाफ नर्सों ने हाथ में पोस्टर लेकर कोरोना से संबंधित लेख उल्लेखित कर आमजन को जागरूक करती दिखीं।
वहीं पोस्टर के माध्यम से जागरूक कर रही नर्सों ने ‘स्टार-समाचार’ को बताया कि जिला चिकित्सालय में टेली मेडीसीन सेवा लागू है तथा चिकित्सालय के अंदर कोरोना संबंधित जानकारी लेने के लिए एक सेंटर भी खोला गया है। उन्होंने बताया कि इस टोल फ्री नंबर पर घर बैठे कॉल करके स्वास्थ विभाग को जानकारी दे सकते हैं तथा टीम आकर घर में ही स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित उपचार करेगी।

कोरोना रोकने के लिए जिला प्रशासन तत्पर

Main Ad1

कोरोना जैसी महामारी को रोकने के लिए कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी हर संभव प्रयास कर रहे हैं जहां उन्होंने वकायदे स्टाफ नर्सों के द्वारा पोस्टर लेकर शहर से लेकर गांव तक जागरूकता फैलाने का आदेश दिया हैं। जिसमें स्वास्थय विभाग का अमला जी-जान से जुटा हुआ है।

News TOP Footer