लूट में नाकाम आरोपी ने युवक को चाकू से गोदा

0 99
Main Ad1

सीधी
सिटी कोतवाली अंतर्गत रामगढ़ में एक आरोपी जब लूटने में नाकाम हो गया तो पैसा नहीं मिलने पर युवक को चाकू से गोद डाला। युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां से रीवा रेफर कर दिया गया है।

रामगढ़ निवासी वीरेंद्र जायसवाल पिता राम कुमार जयसवाल 22 साल के शिकायत के अनुसार पीड़ित घर के पास में ही स्थित किराना स्टोर पर कुछ सामान लेने गया था जहां सामान लेकर शाम को 6 बजे के लगभग घर वापसी के लिए जा रहा था कि रास्ते में ही आरोपी युवक पाडुल सिंह चौहान पिता राजू सिंह चौहान 25 साल मिला और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा, मना करने पर वो जेब की तलाशी लेने लगा तथा पैसा नहीं मिलने पर गाली गलौज कर चाकू से मारने लगा। वहीं अस्पताल चौकी में भारतीय दंड संहिता 323 ,294 506,324 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Main Ad1
News TOP Footer