महिला आरक्षक ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को पीटा,पीड़िता का आरोप , महिला आरक्षक से है बरसों से शारीरिक संबंध

0 348
Main Ad1

सीधी
किसी ने कहा है कि औरत चाहे तो घर का स्वर्ग बना दे या नर्क यह उसके हाथ में रहता है। लेकिन यहां एक आरक्षक प्रेमिका ने अपने ही आरक्षक साथी का घर उजाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
पीड़िता के अनुसार उक्त महिला आरक्षक ने सारी हदें पार करते हुए अपने प्रेमी के पत्नी को ही जमकर पीटा। वहीं पुलिस ने दहेज एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये पूरा मामला

Main Ad1

कोतरकला निवासी अनीता शर्मा पति मोहित शर्मा 26 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है की सीधी में पदस्थ महिला आरक्षक संध्या तिवारी तथा उसका पति मोहित शर्मा के बरसों से प्रेम संबंध है। महिला ने पति की प्रेमिका के ऊपर आरोप लगाया कि घर में आकर मेरे ही सामने शारीरिक संबंध बनाती हैं तथा मेरे द्वारा मना करने पर मेरा पति दहेज की मांग करने लगता है। दहेज का सामान नहीं लाने पर मारपीट करता है तथा पति की प्रेमिका महिला आरक्षक संध्या तिवारी मेरे ही घर पर आकर जान से मारने की धमकी दे रही है।
पीड़िता ने बताया कि सीधी में पदस्थ महिला आरक्षक संध्या तिवारी मेरे घर में आकर मारपीट करती है तथा पति मोहित तिवारी से तलाक लेने का दबाव डालती है।

पुलिस ने दर्ज की मामला

पीड़िता ने बताया कि बीते दिवस गुरुवार को मेरे घर में आकर महिला आरक्षक संध्या तिवारी ने मारपीट की थी जिसमें मुझे पैर तथा टांगो में चोट आई हैं। अस्पताल चौकी में आरोपी आरक्षक मोहित शर्मा तथा उसकी प्रेमिका व महिला आरक्षक संध्या तिवारी के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए, 323, 506 ,34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

News TOP Footer