क्वॉरेंटाइन किए जाने के पूर्व ही युवक ने की आत्महत्या

सीधी
जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर मझौली थाना अंतर्गत ग्राम दुबरी कला में अहमदाबाद से आए मानसिक विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजभान बैगा पिता राम सजीवन पाएगा 30 साल निवासी दुबरी कला मजदूरी के कार्य से अहमदाबाद गया हुआ था जहां लाक डाउन के कारण अहमदाबाद में ही फंस गया था। जानकारी के अनुसार 22 मजदूरों की टोली अहमदाबाद से अपने गृह ग्राम 22 अप्रैल को दुबरी कला पहुंची थी। इस टोली में शामिल मजदूर बिना प्रशासन को जानकारी दिए अपने-अपने घरों में चले गए थे जिसकी बाद में खबर लगने पर गांव के सरपंच ने बुधवार की रात जिला प्रशासन को सूचित किया था जिसके तहत कल गुरुवार 23 अप्रैल को इन सभी का मेडिकल परीक्षण होने के उपरांत इन सभी मजदूरों को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा जाना था परंतु इसी दौरान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवक मानसिक विक्षिप्त था। जहां इसके पहले भी कई बार आत्महत्या की ऐसी कोशिशें कर चुका है मृतक युवक अहमदाबाद से 22 अप्रैल को रात के समय घर पर ही खा पीकर सोया हुआ था। परिजनों को बिना बताए घर से बाहर निकल गया था जहां बीते बुधवार की सुबह को मृतक युवक का शव बरामद हुआ है। परिजनों के द्वारा मझौली थाने को सूचना दी गयी। मझौली पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी है खबर लिखे जाने तक मझौली थाना प्रभारी शावेरा अंसारी सहित उनकी टीम मौके पर उपस्थित थी रात्रि हो जाने के कारण मृतक युवक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
