पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें शिवराज सरकार पर 6 करोड़ से अधिक के आटा घोटाले का लगाया आरोप, जांच की मांग।

0 572
Main Ad1

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ राजनेता अजय सिंह ने कहा है कि गरीबों को आटा बांटने के नाम पर 6 करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है । उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में भी गरीबों को आटा बांटने के नाम पर मंत्रिमंडल के रूप में एकमात्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में 6 करोड़ से अधिक का आटा घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि गरीबों के नाम पर अपने कार्यकाल के पहले ही माह में इतना बड़ा घोटाला कर दिखाया ।

श्री सिंह ने कहा कि पिछले 15 साल का प्रशासनिक अनुभव कितना है यह तो कोरोना महामारी से निपटने में कोई कौशल शिवराजसिंह चौहान ने नहीं दिखाया लेकिन घोटाले का कौशल उन्होंने जरुर कर दिखाया ।श्री सिंह ने कहा कि लॉकडाउन से गरीबों के साथ ही आम आदमी अपने जीवन निर्वाह के लिए संघर्ष कर रहा है । भोपाल में एक सब्जी वाले ने इस लिए आत्महत्या कर ली क्योंकि वह लॉक डाउन के कारण कमा नहीं पा रहा था जिससे उसके परिवार के सामने भूख का संकट खड़ा हो गया । कई दानवीर और स्वयंसेवी संस्थाएं पहल कर उन गरीबों की मदद कर रही हैं वहीं भाजपा सरकार के नाम पर एकमात्र मुख्यमंत्री के रूप में शिवराजसिंह चौहान घोटाला करने से नहीं चूक रहे हैं ।

Main Ad1

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उद्योग घरानों से गरीबों के नाम पर मदद मांगी जा रही है ।लोग उदारता से दान भी दे रहे हैं तो क्या इन पैसों से शिवराज घोटाला करने के लिए धन वसूल कर रहे हैं । श्री सिंह ने कहा कि गरीब जरूरतमंद परिवारों को 17 लाख आटे के पैकेट बांटे जाने हैं ।हर पैकेट में 1200 ग्राम आटा कम होने की शिकायत है ।बाजार में 38 रूपये किलो के हिसाब से 1200 ग्राम आटे का 38 रूपये मूल्य हुआ ।इस तरह पूरे मामले में साढ़े छह करोड़ का घोटाला होने का अनुमान है ।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर शिवराज जी पाक साफ़ हैं तो उन्हें इस पूरे आटा घोटाले की जांच करवाना चाहिए और उन लोगों को तत्काल दण्डित करना चाहिए अन्यथा यह माना जायेगा कि वे भी शामिल हैं जैसा कि उनके 15 साल के कार्यकाल का इतिहास गवाह है ।

News TOP Footer