सीधी: कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी और पुलिस अधीक्षक आर एस बेलबंसी ने शहर की सड़कों पर निकलकर, लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।

सीधी: वैश्विक महामारी कोरोना से पूरी दुनिया के साथ भारत देश भी जूझ रहा है और विगत 25 दिनों से देश को लाक डाउन करके लोगों को संक्रमण से बचाने की कोशिश में लगा हुआ है। 25 दिन के लाक डाउन के दौरान सीधी जिले के जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अथक प्रयास करके अब तक इस विपदा से जिले को बचा के रखा है । साथ ही लगातार स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और लाक डाउन का जिले की जनता से कड़ाई से पालन करवा रहे हैं ।सीधी जिले की जनता भी अपने जिले के प्रशासन की बात को मानकर अपने घरों में कैद रहकर लाक डाउन के नियमों का पालन कर रही है। 18 अप्रैल को सीधी जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी और पुलिस अधीक्षक आर एस बेलबंसी ने शहर की सड़कों पर निकलकर लोगों के घरों तक पहुंच कर उनका हालचाल जाना । उनकी तकलीफों को सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि यदि वह अपने घरों में रहेंगे तो वह सुरक्षित रहेंगे। आगे उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें सभी तरह के फल सब्जी अनाज की सुविधा मिलती रहेगी। प्रशासन इन सभी चीजों की उपलब्धता जिले में सुनिश्चित करेगा ताकि लोगों को सभी सामग्रियां बिना किसी परेशानी के उनको प्राप्त हो सके। इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि वह शासन प्रशासन के नियमों का पूर्णता पालन करेंगे क्योंकि उन्हें अपनी अपने बच्चे और परिवार की चिंता है । जिला कलेक्टर से मुलाकात के बाद लोगों के चेहरे पर एक सुकून भरी राहत देखने को मिली।जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने जिले के लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि कोरोना नाम की बीमारी से हमें सोशल डिस्टेंसिंग बचाती है इसलिए हमें उसका पालन करना चाहिए।
