सीधी में संशोधित लॉकडाउन के निर्देश जारी मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी तरह की दुकानें रहेंगी बंद-

0 453
Main Ad1

लाक डाउन संबंधित संशोधित आदेश जारी
राशन, किराना, फल, सब्ज़ी की दुकानें रहेंगी पूर्णत: बंद
होम डिलीवरी सेवाओं को रहेगी छूट____

भारत एवं मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए पूर्व से जारी लाक डाउन आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।

जारी संशोधित आदेशानुसार
?सभी राशन/ किराना/ फल / सब्ज़ी विक्रेता मात्र घर-घर होम डिलीवरी के माध्यम से सामग्री पहुँचा सकेंगे। सभी दुकाने पूर्णत: बंद रहेंगी। नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतें होम डिलीवरी हेतु विक्रेताओं के मोबाईल नंबर उपभोक्ताओं तक पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे।
होम डिलीवरी के लिए प्रातः 8 से सायं 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

Main Ad1

?राशन/ किराना/ फल / सब्ज़ी विक्रेताओं को चलित वाहन/ हाथ ठेला/ साइकल/ फेरी के माध्यम से प्रत्येक वार्डों / मुहल्लों में घर-घर जाकर प्रातः 8 से सायं 3 बजे तक राशन/ किराना/ फल / सब्ज़ी विक्रय करने की अनुमति रहेगी।

?फ़ुटकर सब्ज़ी विक्रेताओं के द्वारा सम्राट चौराहा, स्टेडियम, कालेज ग्राउण्ड, गोपालदास तिराहा, जमोड़ी तिराहा अथवा किसी अन्य स्थल से सब्ज़ी दुकानों का संचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

?दूध बाँटने वाले विक्रेता का समय प्रातः 6 से 10 बजे तक पूर्ववत रहेगा।

?सभी शासकीय / प्राइवेट अस्पताल एवं मेडिकल सुविधाओं से संबंधित निर्माण / वितरण यूनिट, डिस्पेंसरीज़, केमिस्ट / मेडिकल शाप, नर्सिंग होम, एम्बुलेंस, मेडिकल पर्संस, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ़ व सभी हास्पिटल सर्विसेज़ को लाक डाउन के दौरान स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु ट्रांसपोर्ट की अनुमति रहेगी।

?दवाई की दुकान में दो व्यक्तियों से अधिक विक्रेता दुकान में नहीं रहेंगे। क्रेताओं एवं विक्रेताओं के मध्य एक मीटर की दूरी बनी रहे इस हेतु सर्किल (कोई अस्थाई चिन्ह स्थापित करेंगे। दो से अधिक व्यक्ति दुकान के अंदर पाए जाने पर संबंधित दवाई विक्रेता के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

“ आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर क्रेता तथा विक्रेता के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।”

उक्त आदेश 14 अप्रैल 2020 तक प्रभावशील रहेगा।

नवीन नेटवर्क सिटी चैनल भी अपने सभी दर्शकों एवं समस्त जिले वासियों से अपील करता है कि वह इस संशोधित आदेश को पूरी तरह से पालन करें और इस भयंकर महामारी से लड़ने में शासन प्रशासन की मदद करें घर पर रहें सुरक्षित रहें…….
धन्यवाद्…!

News TOP Footer